सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने नेलांग घाटी में जवानों से की मुलाकात

फाइल फोटो

उत्तरकाशी: दीपावली के मौके पर पीएम जहां हर बार सीमा पर तैनात जवानों से मिलते है। वैसे ही सेना प्रमुख विपिन रावत ने मंगलवार की सुबह भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग घाटी में पहुंचे। जहां उन्होंने सेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। साथ ही जवानों से उनका हालचाल जाना।

हर्षिल पहुंचकर जवानों का बढ़ाया उत्साह

सेनाध्यक्ष ने यहां जवानों के साथ 2 घंटे बिताये। इसके बाद उन्होंने हर्षिल जा कर सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। हर्षिल में आर्मी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद अब वे दोपहर बाद सड़क मार्ग होते हुए गंगोत्री धाम पहुंचे। मंगलवार को वो हर्षिल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार को सुबह जवानों संग दिवाली मनाएंगे।

पीएम जवानों संग मनाएंगे दीपावली

सेना प्रमुख विपिन रावत ने दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल पहुचंने की भी खुशी जताई। सेना ने सुरक्षा के तहत मीडिया व प्रशासन को उनके दौरे से दूर ही रखा है। आपको बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद हर्षिल में जवानों संग दिवाली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Previous articleकैसे होगी दिल्ली-एनसीआर की दिवाली ग्रीन, पटाखे तो है ही नहीं
Next articleBhai Dooj 2018: इस दिन ये काम भूलकर भी ना करें