‘कोई … मिल गया’ की चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी के रिचुवल्स शुरू , वीडियो वायरल

‘कोई … मिल गया’ की चाइल्ड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी के रिचुवल्स  शुरू , वीडियो वायरल

Entertainment News: ‘कोई … मिल गया’ की बाल कलाकार हंसिका मोटवानी आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। अब वो जल्द ही वैवाहिक बंधनमें बंधने जा रही हैं। इस माह के प्रारंभ में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में इंगेजमेंट की। वहीं अब उनकी शादी के रिचुवल्स भी स्टार्ट हो गए हैं।

अभिनेत्री की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रही हैं, जो इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगीं। 31 साल की एक्ट्रेस ने शादी के रिचुवल्स  की शुरुआत घर पर माता की चौकी रखने के साथ की।

इस इवेंट के लिए, उन्होंने लाल रंग की साड़ी कैरी की है। वहीं उनके होने वाले हसबैंड सोहेल कथूरिया ने भी उनके साथ ट्विनिंग करते हुए रेड कलर का मैचिंग एंब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना। यहां देखें फोटोज और वीडियोज