त्रिपुरा जनता को चाहिए सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार: PM मोदी

Auto Draft

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होनी है और चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है, मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है।

डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है। आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा न की हो। पीएम मोदी ने आगे कहाकि, त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए।

बता दें त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 60 विधानसभा क्षेत्रों में 16 फरवरी को वोटिंग पड़ेगी। कुल मिलाकर 28,13,478 मतदाता आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की मतगणना 2 मार्च को की जाएगी।