Thursday, October 17, 2024
f08c47fec0942fa0

बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप पर हुई धुआंधार फायरिंग, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका , कई जख्मी !

नई दिल्ली। बांग्लादेश के रोहिंग्या में धुआंधार फायरिंग की गई है। जिसमें 7 लोगों की जान जाने की खबर है । बांग्लादेश की एक समाचार एजेंसी AFP ने पुलिस के हवाले से मिली यह जानकारी शेयर की है। वहीं बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून की मानें तो यह घटना रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ था। जहां अज्ञात हमलावरों ने भी फायरिंग की थी। अचानक हुई इस फायरिंग में 4  लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि 3 लोगों की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान होने की बात कही जा रही है।
तड़के चार बजे रिफ्यूजी कैम्प में हुआ हमला 
घटना की जानकारी दे रहे एक सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने तड़के करीब चार बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर हमला किया। पूर्व  इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप में संघर्ष बताया गया था।
हमलावर हुआ गिरफ्तार
उखिया SP शिहाब कैसर ने इस घटना में स्थानीय मीडिया से भी वार्ता की है जहां उन्होंने कहा कि हमले के पश्चात चार लोगों की तुरंत ही मृत्यु  हो गई। जिसके तुरंत पश्चात घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान 3 लोगों की मृत्यु हो गयी । बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अतिरिक्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है।
सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में विश्व का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप बना हुआ है। जहां लगभग  10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। यह सभी रोहिंग्या 2017 में म्यांमार से भागकर आए थे, और वर्ष 2017 में बौद्ध बहुसंख्यक देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्याओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की थी। जिसके पश्चात  रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। जिनमें से अधिकत्तर बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles