गणतंत्र दिवस के मौके पर 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

गणतंत्र दिवस के मौके पर 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे. इस अवसर पर कई कर्मचारियों को  सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा.

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 277 वीरता पदकों में से जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को वीरता के पदक से सम्मानित किए जाएंगे. शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के केंद्रीय सशस्त्र बलों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा.

विशिष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर 102 राष्ट्रपति पदक में से  94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड सेवा में लगे लोगों को सम्मानित किए जाएंगे.

सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले 753 पदकों में से 667 पदक पुलिस सेवा, 32 पदक अग्निशमन सेवा,  होम गार्ड सेवा को और 27 और नागरिक सुरक्षा में 27 पदकों से सम्मानित किया जाएगा.

Previous articleरामलला के दर्शन का समय बढ़ाया गया, जानिए सुबह से रात तक किस वक्त जा सकते हैं राम मंदिर
Next articleनीतीश का राहुल गांधी को तगड़ा झटका, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से किया किनारा