उत्तर प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों का तबादला , आगरा और कानपुर क्षेत्र के IG हटाए गए !

उत्तर प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों का तबादला , आगरा और कानपुर क्षेत्र के IG  हटाए गए !
यूपी में बुधवार को योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। एक साथ 12 IPS अधिकारियों के तबादले  किए गए हैं। जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है उनमें कानपुर और आगरा रेंज के IG भी शामिल हैं। 
तबादला सूची  के अनुसार प्रशांत कुमार को कानपुर का नया IG बनाया गया है। इसके अतिरिक्त  नचिकेता झा को आगरा के IG पद की जिम्मेदारी दी गई। कानपुर के IG  रहे मोहित अग्रवाल अब IG टेक्निकल सर्विसेज होंगे। जबकि आगरा के IG रहे नवीन अरोड़ा को IG  बजट बनाया गया है। योगेश सिंह कमांडेंट PAC रायबरेली बनाए गए हैं तो डॉ.अरविंद भूषण SP टेक्निकल सर्विसेज। कमांडेंट PAC सीतापुर के पद पर संजय सिंह की तैनाती की गई है।
कल्पना सक्सेना को सेनानायक 49 वीं वाहिनी, PAC , गौतमबुद्ध नगर से सेनानायक, 47 वीं वाहिनी PAC  गाजियाबाद के पद पर तबादला किया गया है। इसी तरह राहुल यादवेंदु को सेनानायक द्वितीय वाहिनी, PAC  सीतापुर के पद से SP , मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सक्सेना को सेनानायक, 8वीं वाहिनी, PAC बरेली, भारती सिंह को सेनानायक, 49 वीं वाहिनी, PAC , गौतमबुद्ध नगर और विकास कुमार वैद्य को सेनानायक, 37 वीं वाहिनी, PAC कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है। 
उत्तर प्रदेश में निरंतर हो रहे IPS अधिकारियों  के तबादले
बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश  में निरंतर IPS अधिकारियों के फेरबदल हो रहे हैं। इस माह की शुरुआत में भी कुछ अधिकारियों के तबादले हुए थे। हालांकि बीते एक माह में उत्तर प्रदेश में कई IPS अधिकारियों  के भी तबादले हुए हैं। इसके साथ ही रायबरेली, बहराइच और गोंडा सहित  कई जनपदों  के 66 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले भी हाल ही में हुए थे। 
Previous articleपेगासस विवाद के जांच याचिकाओं पर आज निर्णय सुनाएगा सर्वोच्च न्यायालय !
Next articleनिर्दयी बाप ने 10 वर्ष के मासूम को स्टेशन पर मरने के लिए छोड़ा !