भारत में पिछले एक दिन में आए संक्रमण के 16,326 नए केस , 666 लोगों की गई जान !

भारत में पिछले एक दिन में आए संक्रमण के 16,326 नए केस , 666 लोगों की गई जान !
 नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण  के नए केस में उतार-चढाव चल रहा है। भारत में पिछले एक दिन में संक्रमण  (COVID-19) के 16,326 नए केस देखने को मिल रहा हैं। इस दौरान देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 1,73,728 है और 666 लोगों की मौत दर्ज़ की गई। इसके अतिरिक्त केरल में 22 अक्टूबर को #COVID19 के 27,765 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 563 लोगों की मौत  दर्ज की गई। केरल सरकार ने बताया कि 21 अक्टूबर तक प्रदेश में संक्रमण से कुल 27,202 लोगों की मौत  दर्ज की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक , शुक्रवार को देशभर  में बीते  24 घंटे में कोरोना के 16,326 नए केस  सामने आए हैं। इस दौरान 666 लोगों की जान गयी है।  देश में इस वक्त एक्टिव केसों की कुल संख्या 1,73,728 है। 

केरल में 27,765 नए केस निकल कर सामने आये 

केरल में 22 अक्टूबर को संक्रमण के 27,765 नए केस निकल कर सामने आ रहे हैं। इस दौरान 563 लोगों की मौत दर्ज की गई। केरल सरकार ने बताया कि 21 अक्टूबर तक प्रदेश में कोविड से कुल 27,202 लोगों की मौत  दर्ज की गई।
बता दें कि हाल ही में कोरोना महामारी से जंग के दौरान देश ने ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। देश  ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को टीका की डोज लगाने में सफलता हासिल की। इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासियों ने जश्न मनाया और प्रधानमंत्री  मोदी ने भी अपनी खुशी जताई और लोगों को बधाई दी।