ग्लोबल वार्मिग का असर, दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर

दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर, जानिए आज मौसम का हाल
फरवरी में तापमान नए रिकार्ड तोड़ रहा है। दिन और रात के तापमान काफी अंतर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान का ये अंतर फसल और लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पिछले पांच में अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह ग्लोबल वार्मिग के कारण हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। तापमान अब ऊपर की ओर चढ़ना शुरू हो गया है।
अगले एक हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और परिवर्तन देखने को मिलेगा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं। मेरठ में तापमान न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

 

Previous articleAkshay Kumar ने छोड़ी कनाडा की नागरिकता, भारत की नागरिकता के लिए किया अप्लाई
Next articleकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मांगी माफी! असम के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी