सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, कई घायल

सऊदी अरब : पुल से टकराई हज यात्रियों से भरी बस, 20 लोग जिंदा जले, कई घायल
रमजान के पहले हफ्ते में सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मक्का ले जा रही एक बस एक पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बस हादसे में शामिल पीड़ित लोग अलग-अलग देश के रहने वाले है।