23rd International Conference: योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के प्रेसिडेंट और विश्व के मुख्य न्यायाधीशों से की बातचीत

23rd International Conference: योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के प्रेसिडेंट और विश्व के मुख्य न्यायाधीशों से की बातचीत

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर मॉरिशस के प्रेसिडेंट  पृथ्वीराज सिंह रूपन व प्रथम महिला संयुक्ता रूपन और कई देशों के पूर्व प्रमुखों व जजों  के सम्मान में डिनर का आयोजन किया।

यह सभी मुख्य न्यायाधीशों के 23वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ आए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अतिथियों से चर्चा की और ODOP प्रोडक्ट भी भेंट किए।

इस मौके पर एंटीगुआ और बारमूडा के गवर्नर जनरल सर राडने एरे लारेंस विलियम्स, रोमानिया के पूर्व प्रेसिडेंट एमिल कन्स्टेंटिनेस्कु, क्रोएशिया के पूर्व प्रेसिडेंट स्पेजेपन मेसिक, लेसोथो के पूर्व पीएम डॉ. पकालीथा बी. मोसिसिली, हैती के पूर्व पीएम जीन हेनरी सेंट, घाना की संसद के अध्यक्ष अल्बन सुमाना किंग्सफोर्ड बागविन, सिटी मॉंटेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी आदि मौजूद थे।