26 January Wishes In Hindi: संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है. यह न सिर्फ अपराधियों को सजा देता है, बल्कि नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है और हर एक भारतवासी को उसके कर्तव्यों का बोध कराता है. संविधान ही लोकतंत्र की नींव है, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शक्ति मिलती है. हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस याद दिलाता है कि संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए और हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए. 1950 में 26 जनवरी वो दिन था जब भारत के संविधान तो पूर्ण रूप से लागू किया गया और हमारे देश में लोकतंत्र स्थापित हुआ. आज के इस खास दिन पर संविधान और देश के सम्मान में लिखे गए कुछ कोट्स के जरिए आप लोगों को राष्ट्रीय पर्व विश कर सकते हैं.
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और राजपथ पर भव्य परेड होती है, जिसमें हमारे देश के सैनिक अपना दमखम दिखाते हैं और अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को रिप्रजेंट करती हुई खूबसूरत झांकियां निकाली जाती हैं जो हमारे देश की विविधता और समृद्ध संस्कृति को दिखाती हैं. इस दिन सभी देशभक्ति में सराबोर दिखाई देते हैं. तो चलिए हम भी देख लेते हैं कुछ ऐसे ही देशप्रेम की भावना से भरे कोट्स.



