समाजवादी पार्टी के 4 MLC भाजपा में हुए शामिल !

4 MLCs of Samajwadi Party joined BJP
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के 4  एमएलसी  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं।
सभी चार विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय समूह से चुने गए थे और उनका कार्यकाल मार्च 2022 में ख़त्म  हो रहा है।

दो उपमुख्यमंत्रियों दिनेश शर्मा और केशव मौर्य की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने वाले सदस्यों में रविशंकर सिंह पप्पू, सी.पी. चांद, राम निरंजन और नरेंद्र भाटी है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि बाकी नेता बाद में पार्टी में शामिल होंगे।