UP पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 लाख का इनामी जालसाज , 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को बाना चूका अपने ठगी का शिकार !

UP पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 लाख का इनामी जालसाज , 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को बाना चूका अपने ठगी का शिकार !
यूपी पुलिस की लखनऊ क्राइम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी मामलों में कुख्यात आरोपी आसिफ नसीम को यूपी पुलिस की लखनऊ क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ नसीम प्लाट आदि के खरीद फरोख्त में लुभावनी स्कीमों का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करता था। इसने कई लोगों से अरबों रुपयों की ठगी की है। पुलिस ने इसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी रखा हुआ था।
दरअसल, आसिफ नसीम अपने सगे भाई राशिद नसीम के साथ काम करता था। दोनों साझेदारी में शाइन सिटी नाम की एक कंपनी चलाते थे। इस कंपनी में आसिफ नसीम 49 फीसद का हिस्सेदार था। कंपनी का सीएमडी इसका सगा भाई राशिद नसीम था। लखनऊ की क्राइम टीम ने सोमवार को इसे गिरफ्तार कर लिया और अब अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि आसिफ नसीम का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ पुरे देश भर में 5 हजार के करीब मामले दर्ज हैं। केवल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 500 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। आसिफ नसिम और उसकी कंपनी ने देश भर में लगभग 10 लाख से भी अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर ने जानकारी दी कि दोनों भाइयों समेत इनकी कंपनी के कुल 50 अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनपर कार्यवाही चल रही है।
Previous articleबिहार : PM मोदी की रैली में धमाका करने वाले 4 दोषियों को फांसी, 2 आजीवन कारावास …
Next articleइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चलाया बिहार और झारखंड में तलाशी अभियान !