UPPSC 2022 में टॉप 10 में 8 महिलाओं ने मारी बाजी, दिव्या सिकरवार को मिली 1 रैंक

UPPSC Result 2022

UPPSC Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार यानी 7 अप्रैल की शाम PCS 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। टॉप 3 में नारी शक्ति ने अपनी जगह पक्की की है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने 1 रैंक हासिल किया है। वहीं, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे को दूसरा तो बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 10 में कुल 8 महिलाओं के नाम हैं।

टॉप थ्री के बाद आकांक्षा गुप्ता, कुमार गौरव, सल्तनत प्रवीन, मोहसिना बानो, प्राजक्ता त्रिपाठी, ऐश्वर्या दुबे और संदीप कुमार तिवारी को कामयाबी मिली है। कुल 364 चयनों में से कुल 110 महिलाओं महिलाओं ने बाजी मारी है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेंस एग्जाम 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों में कराई थी। मुख्य परीक्षा में 5311 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इनमें से 1070 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास किया यानी वे इंटरव्यू के लिए बुलाए गए। इंटरव्यू 20 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच हुआ था।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यूपीपीएससी द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई! इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई तस्वीर है।

Previous articleUP News: संभल जिले में खौफनाक घटना; सरेआम प्रेमी और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या
Next articleAkanksha Dubey Case: पुलिस के सामने रोया-गिड़गिड़ाया समर सिंह ,बोला- बेकसूर हूं मैं, छोड़ दीजिए