देश में संक्रमण के 8,865 नए मरीज, 287 दिन में सबसे कम आए मामले !

देश में संक्रमण के 8,865 नए मरीज, 287 दिन में सबसे कम आए मामले !
नई दिल्ली: देश में पिछले  24 घंटे में कोरोना संक्रमण  के 8,865 नए मरीज देखने को मिले हैं, जो पिछले  287 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जारी किया हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 1 दिन में 197 लोगों की जान जाने के साथ इस वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,63,852 हो गई है।
कोविड के पिछले 24 घंटे में 11,971 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 3,38,61,756 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.27 फीसदी है, जो मार्च 2020 के पश्चात सबसे अधिक है।
कोरोना के 1,30,793 एक्टिव केस हैं, जो 525 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में एक्टिव केस देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.38 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
साथ ही पिछले 24 घंटे में, भारत में कुल 11,07,617 कोरोना टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 62.57 करोड़ हो गए।

पिछले 1 दिन  में लोगों को 59,75,469 वैक्सीन डोज देने के साथ, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज मंगलवार सुबह तक 112.97 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,16,00,209 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।