8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के गलियारों में इन दिनों बस एक ही चर्चा सबसे ज्यादा गर्म है…आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission). चाय की चुस्कियों के बीच हो या दफ्तर के लंच ब्रेक में, हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर बढ़ी हुई सैलरी का तोहफा कब मिलेगा? सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. कोई दावा कर रहा है कि जनवरी से ही बैंक खाते में बढ़ा हुआ पैसा आने लगेगा, तो कोई महंगाई भत्ते (DA) के बंद होने की अफवाहों से डरा हुआ है. इन तमाम कयासों और सोशल मीडिया के शोर-शराबे के बीच, एक आम कर्मचारी के लिए सच और झूठ का फर्क करना मुश्किल हो गया है. आपकी इसी उलझन को सुलझाने और 8वें वेतन आयोग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट को विस्तार से समझाने के लिए, हम यहां स्थिति पूरी तरह साफ कर रहे हैं.
क्या सच में अगले महीने आ रही है खुशखबरी?
रिपोर्ट्स और जानकारों के मुताबिक, अगर सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मान लेती है, तो तकनीकी रूप से नई सैलरी स्ट्रक्चर 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती है. लेकिन, यहां एक पेंच है जिसे समझना जरूरी है. लागू होने का मतलब यह नहीं है कि उसी तारीख को पैसा आपके खाते में आ जाएगा.



