पिता ने पढ़ने के बोला तो 9 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान

तमिलनाडु के पेरियाकुप्पम से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे जानने के बाद हर कोई हैरान है। यहां 9 साल की एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है। दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची का नाम प्रतीक्षा है। प्रतीक्षा मात्र 9 साल की थी। उसे भी सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने का शौक था। वह बेहद क्रिएटिव तरीके से वीडियो बनाती थी। जिस कारण आस-पास के लोग उसे इंस्टा क्वीन भी कहा करते थे। लेकिन रील्स बनाने का प्रतीक्षा का ये शौक उसकी जान ले लेगा ये किसी ने नहीं सोचा था। अब उसके पिता को अपने आप पर अफसोस हो रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रतीक्षा अपने घर के बाहर खेल रही थी। जिसपर पिता ने डांट लगाते हुए कहा कि घर में जाकर पढ़ाई करने के लिए बोल दिया। यह कहकर उसके पिता कृष्णमूर्ति बाइक में पेट्रोल भरवाने चले लगे।घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरे का गेट बंद है। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी गेट नहीं खुला।

जिसके बाद उन्होंने पीछे की खिड़की तोड़कर कमरे में अंदर आए तो देखा  प्रतीक्षा  तौलिया के सहारे फांसी लगा ली थी।  पिता ने  आनन-फानन में वो उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां प्रतीक्षा ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles