बरेली में रोटरी क्लब ऑफ बरेली और सृष्टिपूर्ति फाउंडेशन की ओर से इसरो के शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इसरो भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना था।
समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का अनुभव कराना समय की जरूरत है। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को विज्ञान को करीब से समझने और भविष्य में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान इसरो एजुकेशनल टूर में शामिल छात्रों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ईशांश को Most Curious Mind, युवराज खुराना को Photogenic Award, सिद्धि चौधरी को Best Video Award और आद्रिका सिंघल को The Book Nerd अवॉर्ड दिया गया। वहीं आस्था श्रीवास्तव और रागिनी अग्रवाल को Duo Explorers, आरना चौधरी को Glimpse Traveller, अनंत देवल को Treasure Hunter, सृष्टि वरिष्ठ को The Elegant Traveller, सांची गंगवार को The Companion तथा शाश्वत अग्रवाल को The Fun Explorer सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में कई अन्य विद्यार्थियों और समन्वयकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उन्हें भविष्य में शोध एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


