जब दीपिका-रणवीर की सगाई पर हो गए सब इमोशनल

बॉलीवुड में इस वक्त सबकी नजरें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर लगी हुई है. सोमवार से शादी की रस्में शुरू हो गई थी. साथ ही मंगलवार को संगीत सेरेमनी हुई. वहीं अब इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को दीपिका-रणवीर की रॉयल वेडिंग होगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को ये दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूजे के हुए हैं. उन्होंने पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज से सगाई की.

निभाई गई कोंकणी फूल मुड्डी सेरेमनी

इस ‘कोंकणी फूल मुड्डी सेरेमनी’ के लिए दीपिका के पिता बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण ने रणवीर और उनके परिवार का स्वागत किया. ‘कोंकणी फूल मुड्डी सेरेमीन’ में दुल्हन के पिता दुल्हे और उनके पिता का स्वागत करते हैं. दीपिका के पिता ने रणवीर को नारियन देकर उनका स्वागत किया. वहीं इसके बाद दीपिका-रणवीर ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई.

सब लोग हुए इमोशनल

सगाई के मौके पर वहां मौजूद लगभग सभी लोग इमोशनल थे. रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने ट्वीट में लिखा ‘कोई तस्वीर नहीं थी, लेकिन दोनों को साथ में देखना शानदार था. अपने आंसू रोक नहीं पा रही हूं, लेकिन ये आंसू खुशी के हैं.’ वहीं शादी में दीपिका सफेद और गोल्डन करल की साड़ी पहनेंगी और रणवीर-दीपिका कलन कॉर्डिनेटेड आउटफिट पहनेंगे.

महनमानों से फोन ना लाने की अपील

इस खास मौके पर दीपिका और रणबीर के सबसे खास लोग ही मौजूद थे, जिनमें दीपिका-रणवीर के माता-पिता समेत बेहद खास लोग शामिल थे. वहीं दोनों कपल ने मेहमानों से प्राइवेसी के कारण लोगों को मोबाइल फोन ना लाने की अपील की है. मिली जानकारी के मुताबिक, दीपिका-रणवीर फोटोग्राफर द्वारा खींची गई फोटो ही शेयर करेंगे.