सुहाना खान ने शुरु की एक्टिंग, जूलियट बनीं बेटी को देख शाहरुख हुए इमोशनल

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक्टिंग के क्षेत्र में पहला कदम रुक दिया है। किंग खान की बेटी ने जूलियट का किरदान निभाया है। पहली बार किसी किरदार को निभाते देख शाहरुख इमोशनल हो गए।

ख़बर के मुताबिक सुहाना ने लंदन में रोमियो-जूलियट के प्ले में अभिनय किया. इस प्ले में सुहाना जूलियट का किरदार निभाया. जिसे देखने अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर बेटी को अभिनय करते देखने शाहरुख खान लंदन जा पहुंचे. इस प्ले को देखने के बाद बादशाह इमोशनल हो गए.

लिखा इमोशनल पोस्ट

शाहरुख खान ने ‘इंस्टाग्राम’ सुहाना के नाम एक पोस्ट लिखा, साथ ही एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘लंदन में मेरी जूलियट के साथ…बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा… सभी ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी. पूरी टीम को बहुत बधाई’.

बादशाह बच्चों को देते हैं टाइम

शाहरुख अपने बच्चों को कितना प्यार करते हैं  इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है कि शाहरुख खान अपने व्यस्त और आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन को बीच में छोड़कर लंदन पहुंच गए. शाहरुख खान अक्सर अपने काम से समय निकालकर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं. एक इंटरव्यू में शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया था कि सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती है. और मैंने उसके अंदर वह क्षमता भी देखा है. जब सुहाना स्टेज पर होती हैं तो एक बेहतरीन कलाकार की तरह परफॉर्म करती हैं.


वोग फैशन मैग्जीन के लिए कराया था फोटो शूट

बता दें कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को हमेशा सपोर्ट करते है. सुहाना के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर शाहरुख से जब सवाल किया जाता है तो वह इमोशनल हो जाते है. सुहाना की बात करें तो वह कितनी काबिल  है इस बात का अंदाजा आप सुहाना कि “वोग फैशन मैग्जीन” के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया था. सुहाना वोग फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थी. सुहाना की फोटो देखकर आपको एक पल के लिए यह नहीं लगेगा कि यह सुहान का पहला फोटोशूट है.