बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रहा KGF का जादू, कमाई 200 करोड़ के पास

कन्नड़ फिल्म KGF लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. बता दें कि इस एक्शन ड्रामा में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं. 8 जनवरी यानि आज यश का 33वां जन्मदिन भी है. और जन्मदिन के मौके पर फिल्म का 200 करोड़ पार होना उनके लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें-Google में ‘बैड चीफ मिनिस्टर’ सर्च करने पर रिजल्ट में आया इस सीएम का नाम

दुनियाभर में 201 करोड़ की कमाई 

अगर रिपोर्ट्स के मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में 201 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी काफी शानदार कमाई की है. सिनेमाघरों में पहले KGF के हिंदी वर्जन ने शाहरुख खान की जीरो को कड़ी टक्कर दी. इसी के साथ रणवीर सिंह की  फिल्म सिम्बा के सामने भी बाहतरीन कमाई कर रही है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि  कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म एक मील का पत्थर है.

तरण आदर्श ने साझा किए फिल्म के फ्रेश आंकड़े

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फ्रेश आकड़े साझा किए हैं. अगर फिल्म के हिंदी भाषा में कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म 37.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है. बता दें कि फिल्म ने पहले वीक में 21.45 करोड़ तो दूसरे वीक में 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. तीसरे वीकेंड में फिल्म अब तक 4.25 करोड़ कमाए हैं.

तरण ने US के आकड़े भी साझा किए हैं. फिल्म ने 16 दिनों की रिलीज में 5.31 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. बता दें कि फिल्म KGF का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. ये फिल्म दो भागों में है. दर्शकों द्वारा फिल्म का पहला भाग को काफी पसंद किया जा रहा है.