यूपी के सपा-बसपा गठबंधन में अब यह पार्टी भी, जानिए क्या कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हो गया है। पार्टी के नेता जयंत चौधरी ने यह जानकारी एक बयान जारी कर दी है।

बयान में उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाया जा रहा है कि आर.एल.डी. गठबंधन में नहीं है। उन्होंने लिखा है कि उनकी पार्टी भविष्य में भी सपा और बसपा गठबंधन के साथ ही रहेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। रायबरेली और अमेठी की सीट को गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ा है। इस तरह देखना यह है कि आर.एल.डी. को सपा अपने कोटे से सीटें देती है या बसपा देती है।

पहले सूत्रों ने बताया था कि आर.एल.डी. पांच सीटें चाहती है, जबकि गठबंधन उसे तीन सीटें ही देना चाहता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles