चीन सीमा पर ग्लेशियर में दबने से पांच जवानों की मौत, एक लापता

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चीन से लगे बॉर्डर में शिपकिला के समीप सेना के 6 जवान ग्लेशियर की चपेट में आए। जिसमें से अब तक पांच जवानों के शव बरामद कर लिए गए है। जबकि एक की तलाश जारी है।

जिलाधीश किनौर गोपाल चंद ने बताया कि हालांकि अभी सूचना पुख्ता नही है क्यो की सम्पर्क नही हो पा रहा है। लेकिन सेना के कमांडर से जो बात हुई उस आधार पर आज सुबह सेना के 16 जवान नमज्ञा से शिपकिला के समीप पेयजल लाइन को दरुस्त करने करीब 11 बजे निकले थे।

इसी बीच पहाड़ी से ग्लेशियर गिरने के कारण 6 जवान इसकी चपेट में आ गए। हालांकि एक जवान को घायल अवस्था में तुरंत रेस्क्यू किया गया ।लेकिन पूह चिकित्सालय पहुंचते तक उसकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने पुलिस व आइटीबीपी की27 वी बटालियन के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।

डीसी गोपाल चंद ने बताया कि उन्होंने सूचना मिलते ही एडीएम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles