नीदरलैंड: उट्रेक्ट शहर के ट्राम में गोलीबारी, कई लोग घायल

एम्सटरडम: नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में सोमवार को गोलीबारी में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. उट्रेक्ट पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है कि गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. इस घटना में एक शख्स के मौत की भी खबर है.

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में आतंकी शामिल हो सकते हैं. लोगों से अपील की है कि वह घटनास्थल से दूर रहें और सुरक्षाबलों को उनका काम करने दें.