जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ जारी, मारे गए दो आतंकी, 5 जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के परगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए. हालांकि एनकाउंटर के दौरान पांच जवान भी घायल हो गए हैं.

बता दें, सुरक्षाबलों को शुक्रवार सुबह बडगाम में दो से तीन आतंकवादी रिहायशी इलाके में छिपे होने कली जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया. खुद को घिरा देखने के बाद आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है.

मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिका की एम4 स्नाइपर राइफल बरामद हुई है. इनमें से एक आतंकी विदेशी बताया जा रहा है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में यह तीसरी मुठभेड़ है. इससे पहले गुरुवार को शोपियां और हंदवाड़ा में चार आतंकियों को मार गिराया गया था.