कानपुर पुलिस की घिनौनी हरकत, आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर पहले डाला पेट्रोल फिर लगाया करंट, एसओ सस्पेंड

कानपुर पुलिस, बिठूर थाना, प्राइवेट पार्ट, टॉर्चर, Kanpur Police, Bithor Police Station, Private Part, Torture

कानपुर: कानपुर पुलिस की बेहद घिनौनी हरकत सामने आई है। आरोप है कि बिठूर थाने ने आरोपी को टार्चर करने की सभी हदें पार दीं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस ने उसके नाजुक अंगों में पेट्रोल डाल दिया। करंट लगाने के दौरान पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इससे हड़कंप मचा और पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। दोपहर तक पुलिस मामले को टालती रही, लेकिन शाम को एसएसपी अनंत देव ने एसओ को सस्पेंड कर दिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में एक हत्या को अंजाम दिया गया था, जिसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन्हीं में से एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। आरोप है कि पूछताछ करते समय पुलिस ने अपराध कबूल करवाने के लिए एक आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर नाजुक अंगों में पेट्रोल डालकर करंट लगाया गया। इसी क्रम में अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली। मामले संबंधी पता चलने पर आरोपियों ने परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद एसओ को सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल मामले संबंधी जांच जारी है।