चंद्रबाबू की चेतावनी, पीएम मोदी को चुकानी होगी भारी कीमत

चंद्रबाबू नायडू

टीडीपी नेताओं के घरों पर छापेमारी से नाराज आंध्रप्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के आदेश पर टीडीपी नेताओं के घरों पर छापेमारी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव की अधिसूचना जारी होती है, तो सब कुछ चुनाव आयोग के हाथ में आ जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। सभी दलों को समान अवसर मिलने चाहिए। कोई भी दल किसी दूसरे दल पर किसी भी तरह से दबाव बनाने का अधिकारी नहीं होता है।

चंद्रबाबू नायडू की चेतावनी

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देता हूं कि आप यह सब कर रहे हैं, तो इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हम देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में शामिल हैं। लेकिन आप कौन हैं। आप जाने वाले पीएम हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन अधिकारियों को भी चेताता हूं कि वो प्रधानमंत्री की बात न सुनें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें आने वाले समय में विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले कर्नाटक ने सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भी भाजपा सरकार पर जानबूझकर छापे डलवाने का आरोप लगाया था। सीएम एचडी कुमारस्वामी इस बारे में बात करने हुए रो पड़े थे। उन्होंने इलेक्शन कमीशन और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। गुरुवार को एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया ने परेशान हालत में कहा कि इलेक्शन कमीशन और इनकम टैक्स के अफसर मुझे और परिवार को प्रताडि़त कर रहे हैं। उन्हें अपना काम करने की पूरी आजादी है। लेकिन किसी को बेवजह परेशान क्यों किया जा रहा है।