रजनीकांत की फिल्म “दरबार” का पहला पोस्टर जारी, ऐसा है Thalaivar का लुक

दरबार

मुबंई: साउथ के गॉड यानी रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म दरबार का पहला लुक मंगलवार को जारी कर दिया गया है. फिल्म में वह एक पुलिसवाले और सोशल एक्टिविस्ट का रोल करते दिखेंगे. हालांकि पोस्टर से जुड़ी बाकी कोई भी जानकारी को शेयर नहीं किया गया है.

फिल्म दरबार का पहला लुक

दरबार

बता दें, रजनीकांत की इस फिल्म को एआर मुरुगदास ने डॉयरेक्ट किया है. फिल्म को 2020 में पोंगल के मौके पर रिलीज किया जा सकता है. वहीं पोस्टर में रजनीकांत का लुक हमेशा की तरह स्टाइल‍िश दिख रहा है. रजनीकांत की तस्वीर के ठीक ऊपर में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है, जिससे लग रहा है कि कहानी महानगर पर आधारित हो सकती है. इससे पहले फिल्म का नाम पहले थलाइवा 167 रखा जाने वाला था जिसे बाद में बदल दिया गया.

वहीं पोस्टर्स के सामने आते ही फैंस का भी जबरदस्त रिस्पांस आ रहा है. फैंस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के लुक का काफी तारीफ की है. बता दें कि रजनीकांत पहली बार मुरुगदास के साथ काम कर रहे हैं