बीएसपी कैंडिडेट गुड्डू पंडित के बिगड़े बोल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कहा नचनिया

बसपा कैंडिडेट गुड्डू पंडित ने फिर से विवादित बयान देकर चर्चा के पात्र बन गए हैं. गुड्डू पंडित ने गंगा की सौगंध खाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जूतों से मारने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को नचनिया कहने के साथ उनके समर्थकों को गाली दी. उनका यह विवादित वीडियो वायरल हो रहा है.
हालांकि, इससे पहले भी गुडुडू पंडित ने भाजपा के पूर्व नेता के प्रति भी अभद्र टिप्पणी की थी.

15 अप्रैल के इस नए विडियो में चुनाव प्रचार के दौरान गुड्डू राजबब्बर और उनके समर्थकों को धमकाते दिख रहे हैं और बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. अभी हालांकि इस पर राज बब्बर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

गुड्डू ने कहा, ‘सुन लो राज बब्बर के कुत्तों तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से मारुंगा जो जूठ फैलाया समाज में. जहां मिलेगा गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारुंगा, तुझे और तेरे दलालों को.’

बता दें कि गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा फतेहपुर सीकरी से बीसपी उम्मीदवार हैं.