बीके हरिप्रसाद ने पीएम मोदी को सीधे दी चेतावनी, बोले- नहीं है कोई चेहरा

बैंगलुरू दक्षिण सीट से चुनावी बिगुल बजाने के लिए तैयार मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने सीधे तौर पर बीजेपी को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कैंडिडेट का कहना है कि यह बीजेपी का चुनाव नहीं है बल्कि मोदी चुनाव है. इस पर बीके हरिप्रसाद ने सीधे कहा कि वह मोदी के खिलाफ लड़ेगे और बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.

यह चुनाव भले ही लोकतंत्र के लिए हो पर जनता का हित कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. आज हर पार्टी एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करने में लगी हुई है.