रायबरेली में बोले राजनाथ सिंह, नेहरू का बहुत सम्मान करता हूँ पर ग़रीबी नहीं हटा पाए

रायबरेली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली कर जनसभा को संबोधित किया| साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा| उन्होंने बीजेपी सरकार में किए गए कार्यों को गिनाया साथ ही राहुल गांधी आलोचना की|

राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा में सिर झुकाकर जनता का अभिनन्दन किया फिर जन समूह को संबोधित किया –

  1. दिनेश प्रताप की आयु कम पर अनुभव ज्यादा..
  2. पहले चरण के चुनाव के बाद सभी पार्टियों ने कहा ईवीएम गड़बड़,
    सरकार बनेगी तो बीजेपी की…
  3. लगभग 55- 56 सभाओं के बाद रायबरेली पहुंचा हूँ
  4. दक्षिण भारत में भी कमल खिलेगा…
  5. अमेठी और रायबरेली वीवीआईपी जनपद कहे जाते है..
    लंबे वर्ष उन्ही की सत्ता रही,उन्ही की पसंद का पीएम देश में बनता था,
  6. मैं कांग्रेस के विरोध में कुछ कहूंगा तो बीजेपी के नाते लोग कहेंगें विपक्षी है इसलिए बोल रहे है पर यहा विकास हुआ नहीं
  7. कभी किसी भी पीएम के बारें में अपशब्द नहीं कहा,पर पीएम मोदी को आज गाली दी जा रही है..
  8. राजनाथ ने आज तक किसी को गाली नहीं दी पर कांग्रेस के अध्यक्ष पीएम को चोर कह रहे है..उन्हें जनता को नसीहत देने की जरुरत..उनके खिलाफ़ अपशब्द नहीं सिर्फ सबक सिखाएं|
  9. रायबरेली के लोगों राजनीतिक रुप से काफ़ी जागरूक रहा है।
  10. 2014 में भारत दुनिया के देशों के बीच 09 स्थान पर था,मोदी ने देश को 06 स्थान पर पहुंचाया
    और कुछ महीनों के अंदर ही 05वें स्थान पर भारत होगा,यह इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फण्ड का कहना है
    2030 तक भारत टॉप 3 देशों में आ जायेगा..
  11. 2008 से 2014 तक 25 लाख पीएम आवास बने थे,पर 5 वर्ष में मोदी सरकार ने 1 करोड़ 25 लाख मकान बनवा दिया
  12. 2014 में भारत में 2 मोबाइल फैक्ट्री थी पर आज 120 फैक्ट्री है!!
    क्या इसमें रोज़गार सृजन नहीं हुआ??
  13. बिना ज़मानत के मिल रहा है मुद्रा लोन..
  14. नेहरू का बहुत सम्मान करता हूँ पर ग़रीबी नहीं हटा पाएं..
  15. अमेरिका थिंक टैंक का देश में सिर्फ 5 करोड़ गरीब बचे होने का दावा..
  16. पाकिस्तान के फायरिंग पर हम व्हाइट फ्लैग दिखाते है..पर अब पहले की तरह फ्लैग नहीं दिखाते हम पहली गोली नहीं चलाते पर अगर गोली चलाई जाती है तब इधर से चलने वाली गोली की गिनती नहीं गिनी जाती है।