उन्नावः हादसे से पहले पीड़िता ने लिखा था सीजेआई को पत्र, धमकी का किया था जिक्र

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं। इसी क्रम में दुष्कर्म पीड़िता का एक पत्र चर्चा में आ गया है। यह पत्र उसने 12 जुलाई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखा था। इसमें पीड़िता दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों की ओर से मिल रही धमकी का जिक्र किया गया था। साथ ही परिवार को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थी।