राजनाथ सिंह के आवास पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे

राजनाथ सिंह के आवास पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक शुरू
राजनाथ सिंह के आवास पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक शुरू

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बैठक, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आवास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में भाग लेने गृह मंत्री अमित शाह पहुंच गए हैं। बैठक अब शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस बैठक में रहेंगे.इस बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से उपजे हालात पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी। जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गईं थीं जिसमें अब जाकर ढील दी जा रही है।