जम्मू-कश्मीर के लिए ब्लू प्रिंट बनेगा, मंत्री समूह गठित

कश्मीर पर मोदी सरकार ने बनाया मंत्री समूह
कश्मीर पर मोदी सरकार ने बनाया मंत्री समूह

केन्द्र की मोदी सरकार ने कश्मीर पर विचार विमर्श करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, डॉ. जितेंद्र सिंह, नरेंद्र तोमर और धर्मेंद्र प्रधान हैं। यह समूह कश्मीर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रालयों की मदद का प्लान तैयार करेगा। इसका फोकस युवाओं के कौशल विकास पर होगा।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री समूह एक ब्लूप्रिंट तैयार करेगा जिसमें हर मंत्रालय के योगदान का जिक्र होगा जो कश्मीर के विकास में अपनी भूमिका अदा कर सकता है। मंत्री समूह 31 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के लिए विशेष पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले मंत्री समूह दो बार बैठक कर चुका है जिसमें युवाओं के कौशल विकास पर चर्चा की गई है।