सेना ने गिरफ्तार किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी,वीडियो में दिखाया गया आतंकियों का कबूलनामा

सेना ने गिरफ्तार किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी
सेना ने गिरफ्तार किए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में आतंकियों का कबूलनामा दिखाया गया है। लेफ्टिनेंट केजेएस ढिलन ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैला रहा है।


लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है। पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।


जनरल ढिल्लों ने कहा कि असरार अहमद खान जोकि पत्थरबाजी के दौरान घायल हुआ था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह 30 दिनों में पांचवें नागरिक की मौत है। कहा कि ये मौतें आतंकवादियों, पत्थरबाजों और कठपुतलियों की वजह से हुई हैं। बता दें कि छह अगस्त को पत्थरबाजी के दौरान असरार अहमद खान घालय हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा था।

जारी किये गए वीडियो में आतंकी यह कहता नजर आ रहा है कि वह पाकिस्तान के रावलपिंड के जलेबी चौक से ताल्लुक रखता है, और वह मुजाहिद्दी के लिए काम करता है। इस दौरान उसने कई ऐसे खुलासे किए जिन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोल दी है।