लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुर्शीदबाग में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का शुक्रवार दोपहर घर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई है। खुर्शिदाबाग स्थित हिंदू समाज पार्टी कार्यालय में चाय पीने आए दो बदमाशों ने कमलेश तिवारी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, बदमाश मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लाए थे। शरीर में चाक़ू के 15 से अधिक वार हैं।

घटना में गंभीर रूप से जख्मी कमलेश तिवारी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी पाकर आई पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक जब वह अस्पताल लाए गए थे तो गंभीर अवस्था में थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है सेलफोन की डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर तमंचा और कारतूस पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनो बदमाश पहले तो कमरे में चाय पिये उसके बाद मिठाई के डिब्बे से कच्चा निकाल कर घटना को अंजाम दिया। डिब्बे में चाकू भी लेकर आने की बात कही जा रही है। जिसके बाद एक ने गला रेता और दूसरे ने गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। उधर, कमलेश तिवारी हत्याकांड से लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। कमलेश के समर्थकों ने खुर्शेद बाग़ कालोनी में प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानें बंद कर शुरू हुआ प्रदर्शन। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि, हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने दिसंबर, 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जसके चलते काफी हंगामा होने के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई थी। अभी वह फिलहाल जमातन पर रिहा हो कर आए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाल ही में कमलेश तिवारी पर लगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनको भी रद्द कर दिया था।