अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में आज़म खान से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर सीतापुर जेल में सांसद आजम खान, उनकी पत्नी विधायक तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने पहुंचे। अखिलेश ने करीब 45 मिनट तक जेल में तीनों से बात की। उसके बाद बाहर आकर अखिलेश ने कहा- आजम खान को अदालत से इंसाफ मिलेगा। राजनीतिक षडयंत्र के तहत आजम खान को जेल में रहना पड़ रहा है। राजनीति में बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा- जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से आजम खान सरकार के निशाने पर हैं। आजम के खिलाफ षडयंत्र हो रहा है। ये राजनीतिक षडयंत्र है, जिसके चलते उन्हें जेल में रहना पड़ रहा है। भाजपा के लोगों ने मिलकर षडयंत्र किया है। लेकिन, राजनीति में किसी से बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए। भाजपा से उम्मीद भी क्या कर सकते हैं? लगातार उन पर तमाम मुकदमे लगे हैं। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर लिया। कहा- सीएम को भाषा की मर्यादा नहीं पता है। राजनीतिक मर्यादा में रहकर क्या बोलना चाहिए, ये सीएम को नहीं मालूम है। सदन में कहना कि, हम बदला लेंगे। यह किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि की भाषा नहीं हो सकती है।

सीएए के विरोध व समर्थन को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा पर अखिलेश यादव ने कहा- सरकार व पुलिस चाहती तो ये दंगे कभी नहीं हो सकते थे। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दिल्ली में थे। उनकी सुरक्षा के लिए करीब एक लाख जवान दिल्ली में होंगे। लेकिन, दिल्लीवासियों को सुरक्षा नहीं दे पाए। सरकार तो यही कहती थी कि, हमारी सरकार में दंगा नहीं होगा। लेकिन भाजपा लोगों को डराकर राजनीति करना चाहती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles