मोदी नहीं छोड़ रहे हैं सोशल मीडिया, महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित रहेगा अकाउंट

पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू

आखिरकार पीएम मोदी ने खुलासा कर दिया है कि आखिर क्यों पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि वे रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी सोशल मीडिया नही छोड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि इस महिला दिवस मैं अपने सोशल मीडियो को उन महिलाओं को समर्पित करने जा रहा हूं, जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करता है। इससे उन्हें लाखों लोगो में प्रेरणा जगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप ऐसी महिला हैं, या आप ऐसी प्रेरक महिलाओं को जानते हैं। ऐसी कहानियों को #sheInspiresUS के साथ शेयर करें।

बता दें कि सोमवार की शाम पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि वे इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि पीएम मोदी इस रविवार सोशल मीडिया को अलविदा कह देंगे। लेकिन पीएम मोदी के अगले ट्वीट ने इन कयासों पर से पर्दा उठा दिया है।

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। ट्वीटर पर #NoModiNoTwitter  ट्रेंड करने लगा था। जिस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा था नफरत छोडिए, सोशल मीडिया अकाउंट नहीं।

पीएम मोदी का ये ट्वीट सभी के लिए हैरान करने वाला था प्रधानमंत्री मोदी का यह ट्वीट हैरान पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहते हैं क्योंकि फेसबुक और ट्विटर पर उनके काफी फॉलोअर्स है। ट्वीट पर पीएम मोदी के 5.30 करोड़ फॉलोअर्स है जबकि फेसबुक पर 4.47 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, यू-ट्यूब पर 45 लाख सब्सक्राइबर हैं।पीएम मोदी के इस संकेत से सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अगल-अलग प्रतिक्रियाएं दी थी। कुछ लोगों ने ट्वीटर में लिखा की वे पीएम मोदी की वजह से ट्वीटर पर आए हैं। लेकिन पीएम मोदी के दूसरे ट्वीट ने उनक प्रशंसको की निराशा को दूर कर दिया है