• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

EMI में छूट के नाम पर धोखाधड़ी, भूल कर भी शेयर न करें OTP और PIN

By
Rajsatta Express
-
April 10, 2020
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    कोरोना वायरस के कहर के बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई फर्ज़ी संदेश फैल रहे हैं। इन दिनों एक संदेश काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें बैंक के द्वारा ईएमआई के छूट के नाम पर धोखाधड़ी हो रही हैं। बैंकों का कहना है कि धोखेबाज लोग इस मौके का फायदा उठा सकते हैं इसलिए किसी भी कीमत पर किसी के साथ ओटीपी और पिन शेयर न किया जाए। ऐसे में बैंकों ने अपने ग्राहकों को आगाह किया हैं कि वे सावधान रहें।

    आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बैंक लोन कि ईएमआई में कुछ छूट की घोषणा की थी। इसके बाद कई बैंकों को सूचना मिली हैं कि ईएमआई में छूट के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही हैं।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बैंक ने अपने ग्राहकों को एक नए तरह के साइबर क्राइम के बारे में बताया है। बैंक ने कहा है कि कुछ धोखाधड़ियों में ग्राहकों के पास उनकी लोन ईएमआई को टालने के लिए उनसे कॉल पर ओटीपी मांगा गया है। एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा, ‘ईएमआई को टालने के लिए ओटीपी शेयर करने की जरूरत नहीं होती है। कृपया अपना ओटीपी शेयर ना करें।’

    एक्सिस बैंक ने कहा है कि उसने ई-मेल भेजकर ग्राहकों को अपनी वित्तीय जानकारियों को सुरक्षित रखने को लेकर आगाह किया गया है। बैंक ने कहा कि धोखेबाजों ने बैंक डिटेल्स हासिल करने के लिए नए तरीके अपनाना शुरू किया है। बैंक ने ट्वीट में कहा, ‘इस बात का ध्यान रखें कि ईएमआई टालने के लिए ओटीपी शेयर करने की जरूरत नहीं होती है। कृपया अपने ओटीपी को शेयर ना करें। ईएमआई टालने की योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाएं।’

    पिछले कुछ दिनों से एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दूसरे प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को एसएमएस और ई-मेल द्वारा साइबर अपराधियों के बारे में आगाह कर रहे हैं। साइबर क्राइम करने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए रास्ते निकालते रहते हैं। इन लोगों से निपटने का एकमात्र रास्ता हमेशा जागरूक रहना है।

    • TAGS
    • Bank Account
    • bank customer
    • cyber crime
    • SBI BANK
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleकोरोना से बचाव का सामान तो आपके किचन में मौजूद है, जानिए यहां
      Next articleउद्धव ठाकरे की सीएम कुर्सी की चिंता हुई दूर, राज्यपाल कोटे से बनेंगे एमएलसी
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0