मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन, बेंगलुरु में फंसे एक्टर

राजसत्ता एक्सप्रेस, एंटरटेंमेन्ट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिथुन के पिता कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में आखिरी सांस ली। लेकिन दुख की बात है कि अपने पिता के अंतिम संस्कार में मिथुन चक्रवर्ती शायद शामिल नहीं हो पाएं क्योंकि वो लॉकडाउन के कारण बेंगलुरु में फंसे हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती एक शूट के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे और वहीं फंस गए। हालांकि पिता के निधन की खबर मिलने के बाद मिथुन मुंबई के लिए निकलने की कोशिशों में हैं। कहा जा रहा है कि मिथुन के पिता का निधन किडनी फेल होने की वजह से हुआ।

हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता के ट्वीट के बाद से ही अटकलें तेज हो गईं कि मिथुन के पिता का निधन हो गया है। रितुर्पणा सेन गुप्ता ने ट्विटर पर मिथुन के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दी।