अपने बच्चों को बचाने के लिए मुर्गी ने कोबरा को दी ‘टफ फाइट’, वीडियो देख आप भी कह उठेंगे- मां से कोई नहीं जीत सकता

राजसत्ता एक्सप्रेस। मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करती है. फिर चाहें वो इंसानों की मां हो या फिर जानवरों की. दरअसल, मां के अपने बच्चों की तरफ प्रेम का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस वायरल वीडियो में एक मुर्गी एक अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खतरनाक कोबरा सांप से भिड़ जाती है। दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटे से कमरे में मुर्गी अपने कई सारे बच्चों के साथ मौजूद है। तभी अचानक कोबरा मुर्गी के बच्चों पर अटैक कर देता है। कोबरा जैसे ही मुर्गी के बच्चों के करीब आता है, मुर्गी उससे भिड़ जाती है। कोबरा भी पीछे नहीं हटता है, वो फन फैलाए हुए उसपर हमला बोलता है, लेकिन मुर्गी अपने बच्चों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है और धीरे-धीरे एक-एककर वो अपने सभी बच्चों को कमरे से बाहर निकाल ले जाती है। आप भी देखें ये वीडियो…

इस दौरान मुर्गी का एक बच्चा कमरे के कोने में छूट जाता है, इसके लिए वो दोबारा कमरे में जाती है और कोबरा से भिड़ जाती है। आखिर में वो उसके भी कमरे से बचाकर ले आती है। वो आखिर तब कोबरा से मुकाबला करती है, जब तक उसके सारे बच्चे सुरक्षित नहीं हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस मुर्गी की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

VIDEO: छू कर निकल गई मौत.. रूह कंपा देने वाला मंजर देख सब दंग