Festival Season 2020: त्योहारों से भरा होगा नवंबर, देखिए किस दिन पड़ रहे हैं बड़े पर्व

शारदीय नवरात्रि  के साथ हिंदू धर्म में त्यौहारों की मौसम आ जाता है। नवरात्रि के आखिरी में जहां दशहरा धूमधाम से मनाया गया, वहीं दीपावली की तैयारियां शुरु हो गई हैं। कैलेंडर पर नजर डाले तो पूरा नवंबर त्योहारों से भरा हुआ है। अगर आपको इनकी तारीखों को लेकर जरा भी कन्फ्यूजन है तो हम दूर किए देते हैं।

आपको इस पूरे फेस्टिवल सीजन का कैलेंडर बताते हैं। साथ ही आपको इसकी खूबियां भी बताएंगे ताकि आप फटाफट तैयारी में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बदमाश ने लूट लिया रिपोर्टर का मोबाइल

4 नवंबर 2020, बुधवार:  करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी

8 नवंबर 2020, रविवार: अहोई अष्टमी

12 नवंबर 2020, गुरुवार: गोवत्स द्वादशी

11 नवंबर 2020, बुधवार: रमा एकादशी

13 नवंबर 2020, शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)

14 नवंबर 2020, शनिवार: दीपावली , नरक चतुर्दशी

15 नवंबर 2020, रविवार: गोवर्धन पूजा , कार्तिक अमावस्या

16 नवंबर 2020, सोमवार: भाई दूज , वृश्चिक संक्रांति

20 नवंबर 2020, शुक्रवार: छठ पूजा