पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी रिहा, किया था अगवा

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी को अगवा करने के बाद रिहा किया गया

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्ला अलीखिल की बेटी को अगवा करने के बाद रिहा कर दिया गया. अफगान सरकार ने इस बात की पुष्टी की है. पाकिस्तान मीडिया ने भी इस बात की जानकारी दी कि अगवा करने के बाद राजदूत की बेटी को रिहा कर दिया गया.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि 16 जुलाई 2021 को इस्लामाबाद में अफगान राजदूत की बेटी को कई घंटों तक अगवा कर लिया गया और घर के रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया. अपहरणकर्ताओं की कैद से रिहा होने के बाद वह अस्पताल में मेडिकल केयर में हैं.

 

 

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, नजीबुल्ला अलीखिल की बेटी का अपहरण कर लिया गया और रिहा करने से पहले टॉर्चर किया गया. अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की और पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजनयिकों की सुरक्षा की बात की. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही पाकिस्तानी सरकार से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने की अपील की.