PM Modi Birthday: राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

PM Modi Birthday:  राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर के तमाम नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच उनके धुर राजनीतिक विरोधी राहुल गांधी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- “Happy birthday, Modi ji”

आपको बता दें, पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी ने 20 दिन के राषट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है, जो आज से शुरू होगा और 7 अक्टूबर को खत्म होगा। वहीं कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मना रही है।

उधर, बीजेपी पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजित कर रही है। भाजपा सेवा समर्पण कैंपेन के रूप PM के जन्मोत्सव को मना रही है जो 17 सितंबर से 20 दिन तक चलेगा।