पंजाब के नए CM होंगे चरणजीत चन्नी, इन्हें बनाया जाएगा उपमुख्यमंत्री

चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए CM, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल गया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसको लेकर रविवार को सस्पेंस खत्म हो गया हैं। चरणजीत सिंंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसकी जानकारी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्विटर के जरिए दी। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह को नेता चुन लिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि “कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।” चरणजीत सिंंह सूबे के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। अब वे साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी विधायक सुखजिंदर रंधावा को राज्य का नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें सामने आई। सूत्रों ने यह भी कहा कि दो उपमुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। वहीं पंजाब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण करने के सवाल पूछे जाने पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि, मेरा नहीं लेकिन शपथ ग्रहण किसी का जरूर होगा।