सपा मुखिया अखिलेश यादव जाएंगे आज, पूर्व MLA कप्तान सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण!

सपा मुखिया अखिलेश यादव जाएंगे आज, पूर्व MLA कप्तान सिंह की प्रतिमा  का करेंगे अनावरण!

लखनऊ  : सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज कन्नौज जायेंगे। वह पूर्व विधायक स्व. कप्तान सिंह यादव की मूर्ति  का अनावरण करेंगे। जिले के कप्तान सिंह महाविद्यालय में प्रतिमा  की स्थापना का आयोजन है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूर्व सीएम दोपहर 12 बजे लखनऊ से कन्नौज के लिए प्रस्थान करेंगे । दोपहर 2 बजे वह कप्तान सिंह महाविद्यालय में पहुंचेंगे।

यहां पूर्व विधायक स्व. कप्तान सिंह यादव की मूर्ति  का अनावरण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। लगभग  3 बजे वह प्रेस कांफ्रेंस  करने के बाद शाम 5 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे । इससे पहले मंगलवार को सपा नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। गुरसहायगंज पुलिस ने कार्यक्रम स्थल का जायजा ले कर सुरक्षा की तैयारियों को जांचा।

बताते चलें ,कि जनपद के छिबरामऊ स्थित कप्तान सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम होगा।  कार्यक्रम पूर्व MLA कप्तान सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण। कप्तान सिंह महाविद्यालय में प्रतिमा  की स्थापना। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से भी भेट  करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे अखिलेश यादव। इस मौके पर पूर्व सांसद डिंपल यादव और प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल भी रहेंगे मौजूद।