कर्नाटक के बेंगलुरु में फूटा कोरोना बम , बोर्डिंग स्कूल के 60 बच्चे संक्रमित पढ़े पूरी खबर !

कर्नाटक के बेंगलुरु में फूटा कोरोना बम , बोर्डिंग स्कूल के 60 बच्चे संक्रमित पढ़े पूरी खबर !

नई दिल्ली। बीते कुछ  दिनों में कोरोना वायरस  के बढ़ते केस  में काफी उतार देखा  जा रहा है। देश के तकरीबन  सभी प्रदेशों  में कोरोना वायरस का कहर काफी कम हो गया है। जिसके चलते देश में अनेक  सुविधाएं आम जनमानस  के लिए चालू  कर दी गई हैं। कई प्रदेशो  में बच्चों के लिए स्कूल भी खोले जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच कर्नाटक के  बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां बेंगलुरु के श्री चैतन्य बोर्डिंग स्कूल में 60 बच्चो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई  हैं। इससे पहले यहां 480 छात्रों का सैंपल टेस्ट किया गया था। जिनमें से 60छात्रों पॉजिटिव पाया  गया  हैं। जिनमें सिर्फ दो छात्रों में कोरोना के सिम्टम्स पाए गए हैं। बाकी में अभी तक कोई लक्षण पाए नहीं गए हैं।

इसके साथ ही स्कूल में काम करने वाले से स्टाफ का भी जाँच किया गया  है। लेकिन इसमें किसी की  भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई है। आपको  बता दें कि यहां काम करने वाले लोगों के कुल स्टाफ में 22 शिक्षक और 35 अन्य लोगों को टीका दिया जा चुकी है। यहां पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों के माता-पिता को भी टीका  लगाई जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी 60 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है , कि बीते  एक माह  से छात्र यहां बोर्डिंग स्कूल में रह रहे हैं। जिनमें से 14 बच्चे  तमिलनाडु के हैं, जबकि 46 बच्चे  कर्नाटक के ही अलग-अलग क्षेत्रो  के रहने वाले हैं। यह सभी छात्र कोरोना वायरस  पॉजिटिव मिले  हैं। जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने  वाले हैं। आपको बता दें ,कि इनमें से एक छात्र बेल्लारी से आया था। जिसमें कोरोना वायरस  के सिम्टम्स  पाए गए थे।