बार्डर पर खड़े होकर चीन-पाकिस्तान पर बरसे आर्मी चीफ नरवणे, बोले- हर चुनौती….

बार्डर पर खड़े होकर चीन-पाकिस्तान पर बरसे आर्मी चीफ नरवणे, बोले- हर चुनौती….

नई दिल्ली। लेह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर  पर विश्व  के सबसे बड़े खादी के तिरंगे झंडे का अनावरण किया गया। हाथ से बने इस तिरंगे झंडे को लेह की जनस्कार पहाड़ी पर लगाया गया जिसका वजन 1400 किलोग्राम है। वहीं इस तिरंगे झंडे की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। जनस्कार पहाड़ी पर लगे इस खादी से बने तिरंगे का अनावरण सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर ने किया। बता दें, शुक्रवार को आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे दो दिन के पूर्वी दौरे पर लद्दाख पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और संचालन संबंधी तैयारियों का मुआयना किया  साथ ही सेना के जवानों से भी वार्ता  कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर  पर लद्दाख की धरती से चीफ जनरल एमएम नरवणे ने चीन-पाकिस्तान को सख्त लहजे में भी चेताया।

हम मुँह तोड़ उत्तर देने के लिए तैयार

चीन को लेकर बोलते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि चीन सीमा पर स्थिति अब हमारे नियंत्रण में है। हालांकि चीन ने अधिक सैनिकों की तैनाती के लिए चीन ने अपनी सीमा में काफी निर्माण कार्य किया है, लेकिन बावजूद इसके भारतीय सेना हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके आगे आर्मी चीफ ने कहा कि हम उस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर हम उसे उत्तर  देने के लिए तैयार रहें।

आर्मी चीफ पाकिस्तान पर भी भड़के ….

इसके आगे जनरल नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किया गया सीजफायर समझौता काफी बेहतर रहा। लेकिन बीते 2 माह  से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। इस दौरान पाक सरकार पर वार करते हुए नरवणे ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की जानकारी के बिना घुसपैठ की कोशिशें नहीं हो सकती हैं। बीते 10 दिनों में दो बार सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है। हमने हर स्तर पर बात की है साथ ही इसपर चिंता भी जताई है।