BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा निवेश दोगुना हो ….

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा निवेश  दोगुना हो ….
  मणिपुर के इंफाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि कोई देश तोड़ने में लगा है और हम लोग देश के संस्कृति की रक्षा करते हुए देश को जोड़ने में लगे हैं। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो आपने (मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह) 5 साल में बजट को दोगुना कर दिया है।

 BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि आज हम अपने देश के लिए तो टीका  बना ही रहे हैं बल्कि अब विश्व  को देने के लिए भी तैयार हो गए हैं। आने वाले 3 या 4 दिनों में भारत 100 करोड़ टीके लगाने का अभिलेख  बना देगा। कोई देश को तोड़ने के लिए लगा है और हम जैसे लोग भारत की संस्कृति की रक्षा करते हुए देश को जोड़ने में लगे हैं। कई नेशनल हाईवे बन रहे हैं, करीब 300 परियोजनाओं का शुभारम्भ हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा निवेश दोगुना हो गया।
आगे उन्होंने कहा कि ये स्थान आजादी का गेटवे था, आजाद हिंद फौज का पहला झंडा यहीं फहराया गया था और अब ये  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में gateway of development है। देशभर में ऐसे लगभग 525 कार्यालय बन रहे हैं। हम हर जनपद में कार्यालय बना रहे हैं। तकरीबन  175 कार्यालय बन चुके हैं और 180 पर काम चल रहा है।