भारत में पिछले 1 दिन में आए 18 हजार से अधिक नए केस , 246 लोगों की मृत्यु !

भारत में पिछले 1 दिन में आए 18 हजार से अधिक नए केस , 246 लोगों की मृत्यु !

नई दिल्ली। देशभर  में कोरोना वायरस के नए केसो में एक बार फिर से बढ़ोतरी नजर आ रही है। भारत में पिछले 1 दिन में वायरस (COVID-19) के 18,987 केस  सामने आए हैं। इस दौरान 19,808 लोग ठीक हुए और 246 लोगों की मौत  दर्ज की गई। इससे एक दिन पूर्व कोविड 19  के 15,823 नए केस आए थे और 226 लोगों की मृत्यु हुई थी।

भारत  में कोरोना वायरस  के कुल आंकड़े

कुल केस : 3,40,20,730

कुल एक्टिव केस : 2,06,586

कुल ठीक : 3,33,62,709

कुल मौत : 4,51,435

कुल टीकाकरण अब तक: 96,82,20,997

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 13 अक्टूबर तक पूरे देशभर में कुल 58,76,64,525 #COVID19 सैंपल टेस्ट किये गए । इनमें से कल 13,01,083 सैंपल की जांच की गई हैं।